फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म संसद से पहले मंदिर मुद्दा गरम करेगी विहिप, 17 फरवरी तक कुंभ क्षेत्र में होंगे कई बड़े आयोजन

Fri, 11 Jan 2019 11:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ में प्रस्तावित धर्म संसद से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को गरम करेगी। इसके लिए परिषद के केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का 16 जनवरी से 17 फरवरी के बीच यहां जमावड़ा होगा। इस दौरान कई बड़े आयोजन होंगे, जिसमें मंदिर के अलावा कई और मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


विहिप की तरफ से कुंभ क्षेत्र में जारी पोस्टर के अनुसार 16 जनवरी को परिषद के प्रन्यासी मंडल (केंद्रीय समिति) के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की रणनीति पर चर्चा होगी। पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आने छह महीने के लिए नई रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक की रणनीति का मुख्य मुद्दा होगा राम मंदिर। इसी तरह संगठन को विस्तार देने पर भी विचार हो सकता है। इसके बाद 17 से 19 जनवरी तक परिषद की अखिल भारतीय प्रांतीय कार्य समिति होगी।

जिसमें सभी प्रांतों के पदाधिकारियों को प्रन्यासी मंडल के फैसलों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन फैसलों को कार्यान्वित करने का निर्देश भी जारी होगा। इसके अलावा कई कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलते रहेंगे। इन आयोजनों में जो प्रमुख पदाधिकारी आएंगे उसमें अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पराडे, संगठन महामंत्री विनय, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, आलोक कुमार, प्रांतीय सह मंत्री दीन दयाल गौड़ का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ परिसर में  विहिप के अन्य कार्यक्रम

20 जनवरी- अखिल भारतीय समरसता बैठक
21 जनवरी - अखिल भारतीय सतसंग
20 से 25 जनवरी - पूर्ण कालिक, जिला, विभाग, प्रांत संगठन मंत्री बैठक
28 से 29 जनवरी - साध्वी परिषद सम्मेलन
31 जनवरी से 1 फरवरी- धर्म संसद, धर्म सम्मेलन, 
7 से 8 फ रवरी- लखनऊ क्षेत्र प्रखंड मंत्री, जिला कार्य समिति, विभाग कार्य समिति, प्रांतीय कार्य समिति
11 से 13 फरवरी-वनवासी सम्मेलन
16,17 फरवरी-काशी प्रांत बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें