राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंचे विहिप के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रयाग महानगर के पदाधिकारियों ने सांसद पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ जार्जटाउन थाने में शिकायत की है। यह शिकायत संसद के बाहर संतों की वेशभूषा में किए गए एक नाटक को लेकर थी। विहिप ने इसे संतों और हिंदू समाज का अपमान बताया है।
विहिप पदाधिकारियों ने इस कृत्य को घृणित और निंदनीय बताया। उनका कहना है कि इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रयागराज जिला उत्तर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह कृत्य आपराधिक और पूर्व नियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के विषय में किसी संत या पुजारी का नाम नहीं आया है। यह मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में यह नाटक सर्वोच्च न्यायालय की मर्यादा का उल्लंघन है। विहिप ने इस पर समुचित कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कर दंडित करने की मांग की है।
विहिप का आरोप है कि नाटक का उद्देश्य हिंदू समाज को नीचा दिखाना और संतों को अपमानित करना था। जिला संयोजक शुभम कुशवाहा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर जिला मंत्री योगेश, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। विहिप ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।