फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं को धर्म के लिए जागरूक करना विहिप की जिम्मेदारी

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
व‌िह‌िप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश ने शनिवार को कहा कि हिंदू समाज अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विहिप को विश्वसनीय दृष्टि से देखता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हर हिंदू को धर्म के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने यह बातें शनिवार को विहिप के केसर भवन में काशी प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन


विहिप के प्रांत संघठन मंत्री ने कहा कि विहिप अपने स्थापना दिवस कृष्ण जन्माष्टमी को देशभर में मनाएगा। इसमें विहिप की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी समाज के हर हिंदू को दी जाएगी। विहिप 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। इस दौरान मोहल्ल-मोहल्ले में सत्संग के कार्यक्रम चलाकर हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्यक्रम चलेगा। विहिप के प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक मोहल्ले में सत्संग करवाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

बैठक में 18 जिलों के तकरीबन 200 पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी,  प्रांत अध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, विमल प्रकाश, पुनीत वर्मा, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, आरपी गोयल, आनंद, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, अश्विनी, रामलखन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें