फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप उपाध्यक्ष ने अमित शाह को दी चुनौती, बोले- धर्मसंसद को नहीं बनने देंगे राजनीति का अखाड़ा

Sat, 12 Jan 2019 11:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार इसके निर्माण को लेकर अब अध्यादेश लाए। इसमें अब लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। संत भी चाहते हैं कि मंदिर निर्माण की तिथि का एलान हो। प्रयाग की धरती पर इस माह होने वाली विहिप की धर्मसंसद का यह मुख्य एजेंडा भी है।

विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र में शनिवार को संवाददाताओं से चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर को लेकर कोर्ट में तारीख पर तारीख ही आ रही है। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।  कहा कि 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित धर्म संसद में राममंदिर निर्माण, गंगा की निर्मलता व गायों की रक्षा के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। शिविर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 18 एवं 19 जनवरी और युवा संतों का सम्मेलन 29 जनवरी को होगा।

‘अमित शाह को धर्मसंसद में प्रवेश नहीं’ 
एक सवाल के जवाब में चंपत राय ने कहा कि धर्मसंसद को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। धर्मसंसद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हाथ जोड़कर उनसे वहां से चले जाने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें