फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 गायों की मौत पर विहिप ने कहा दोषियों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
vhp
विज्ञापन
35 गायों की मौत के मामले पर विहिप ने कहा, दोषियों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

0 गौशाला में गायों की मौत पर जिलाधिकारी से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडल
नोट...फोटो है
प्रयागराज। बहादुरपुर ब्लॉक के कादी गांव में 35 गायों की मौत के मामले पर विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से मुलाकात की। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी गौशाला में 35 गायों की मौत पर नाराजगी जाहिर करने के साथ गोशाला समिति के संचालक एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई हो। यह भी कहा गया कि वहां बदइंतजामी की वजह से ही गौवंश की अप्राकृतिक मौत हुई। वहां क्षमता से अधिक गौवंश रखे गए थे। सरकार की ओर से तैनात कर्मचारियों मौके पर ड्यूटी नहीं कर रहे थे। बिना प्रयोगशाला में परीक्षण कराए सरकारी तंत्र ने गायों की मौत का कारण बताया। यह समझ से परे है। यह भी कहा गया कि जिले भर में आश्रय स्थलों की जांच कराकर स्थानीय स्तर पर समिति और चिकित्सकों की टीम जांच करें। इस दौरान अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें