क्षेत्र के मुबारकपुर पूरन कछार(नरहा) निवासी नंदलाल ने वेटरनरी डॉक्टर पर गलत इलाज के चलते गोवंश के मृत्यु होने का आरोप लगाया है। किसान नंदलाल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीमार गोवंश का वेटरनरी डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि गलत इलाज की वजह से उसकी गोवंश की मौत हो गई। पशुपालक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई उमाकांत ने घटना को संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी डांडी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।