वहीं पुलिस केवल स्कॉर्पियो, मोबाइल व तीन हजार रुपये लूटने की बात करती रही। लूटी गई स्कॉर्पियो रविवार भोर में कौशाम्बी के कोखराज कोतवाली अंतर्गत सिहोरी के पास बरामद हुई। शाम को स्कॉर्पियो में चार करोड़ रुपये होने का हल्ला मचा। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि अभी तक की छानबीन में केवल स्कॉर्पियो व मोबाइल के साथ तीन हजार रुपये लूटने की बात सामने आई है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इस संबंध में कौशाम्बी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना था कि लूटी गई रकम व घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। हथिगवां थाने के प्रभारी एसओ रमेश यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो में 20 लाख रुपये मिले हैं। सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पकड़ लिए गए हैं। पहचान कराने के लिए चालक और मुनीम को बुलाया गया है।