फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट काउंसलिंग के दूसरे दिन 262 छात्रों का सत्यापन

विज्ञापन
Verification of 262 students on the second day of good counseling - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
नीट काउंसलिंग के दूसरे दिन 262 छात्रों का सत्यापन
विज्ञापन

प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के टेलिमेडिसिन सेंटर में गुरूवार को भी नीट- यूपी के अभ्यथियों के अभिलेखों का सत्यापन हुआ। इस दौरान अभ्यार्थियों के सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां जांची गईं। छत्तीसगढ़ से आए एक छात्र के टोकन नंबर के गलत हो जाने की वजह से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका सत्यापन हो सका।
विज्ञापन

आज सेंटर पर एलॉट 418 अभ्यार्थियों में से 340 अभ्यार्थियों ने टोकन लिया जबकि 263 छात्र वेरीफिकेशन कराने पहुंचे। सुबह दस बजे प्रक्रिया आरंभ होने से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वहां पहुंच गए थे। समन्वयक डा.आरबी कमल, डा.रतन लाल विश्वकर्मा एवं तकनीकी विशेषज्ञ प्रभाकर यादव की मौजूदगी में प्रक्रिया आरंभ हुई। कुछ देर के लिए सर्वर डाउन होने से प्रक्रिया बाधित हुई लेकिन शाम तक सभी आवेदकों के अभिलेखों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया। अभिलेख सत्यापित होने के बाद कॉलेजों का क्रम तय होगा और उसके बाद अभ्यार्थियों को उनका आवंटन किया जाएगा। डा.आरबी कमल के मुताबिक गुरूवार को स्टेट रैंक 4001 से 9000 रैंक के बीच के छात्रों ने अपने चिन्हित सेंटर में पहुंचकर सत्यापन कराया। शुक्रवार को 9001 से 14000 रैंक के छात्रों का चिन्हित सेंटरोें में सत्यापन होगा। इसके बाद 29 जून को सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें