फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आज अशोका रोड तिराहे, इंदिरा मूर्ति चौराहे व एल्गिन रोड मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

Sat, 31 May 2025 03:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अगर आपको शनिवार सुबह अशोका रोड तिराहे, इंदिरा मूर्ति चौराहे, हनुमान मंदिर चौराहे से एल्गिन रोड की तरफ जाना है तो ध्यान दें। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग भवन के भव्य उद्घाटन को लेकर यातायात रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको शनिवार सुबह अशोका रोड तिराहे, इंदिरा मूर्ति चौराहे, हनुमान मंदिर चौराहे से एल्गिन रोड की तरफ जाना है तो ध्यान दें। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग भवन के भव्य उद्घाटन को लेकर यातायात रूट में बदलाव किया गया है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री के शहर आगमन को लेकर इन रूटों पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस प्रभारी अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि इन मार्गों पर जाने से बचें। साथ ही थॉर्नहिल रोड का भी प्रयोग कम से कम करें।

 

यहां-यहां रहेगा डायवर्जन

 

 

- अशोका रोड तिराहे व इंदिरा मूर्ति चौराहे पर न्यायाधीश को छोड़कर अन्य सभी लोगों के लिए कार्यक्रम अवधि तक रूट प्रतिबंधित रहेगा।

- पुलिस लाइन से हाईकोर्ट तक भारत के मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने के समय कुछ देर के लिए रूट प्रतिबंधित रहेगा।

- आमजन के लिए इंडियन बैंक चौराहे से एल्गिन रोड पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यहां से मिलेगा प्रवेश

- कार्यक्रम में आमंत्रित अधिवक्ताओं को गिरजाघर, वाल्मीकि चौराहे व पानी की टंकी की तरफ से पीडी टंडन मार्ग होते हुए नवनिर्मित पार्किंग में प्रवेश दिया जाएगा।

- हनुमान मंदिर चौराहे से एल्गिन रोड की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यहां नहीं कर सकेंगे पार्किंग

- इंडियन बैंक के सामने व हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें