फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी रौंदने का मामलाः दरोगा पर कार्रवाई और मुआवजा मिलने पर किसानों ने जताया सीएम योगी का आभार

Mon, 08 Jun 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
बुधवार को घूरपुर थाने के दरोगा सुमित आनंद की ओर से जीप चलाकर नष्ट की गई सब्जियों का मुआवजा पाकर घूरपुर क्षेत्र के प्रभावित किसान खुश हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संबंधित पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा  की है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को घूरपुर सब्जी मंडी में दरोगा ने अपना हनक दिखाने के लिए सब्जी बेचने आए किसानों की सब्जियां सरकारी जीप चलाकर रौंद डाली थी। वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने दरोगा को निलंबित करने के साथ किसानों को तुरंत मुआवजा देने का आदेश दिया था।

जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किसान राम तौल निवासी चिल्ली, ज्ञान सिंह निवासी मनकवार, राम सिंह निवासी चकिया समेत करीब तीन दर्जन लोगों को मुआवजा दिया गया। इस दौरान एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा और सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने पीड़ितों से मुलाकात भी की। जिसके बाद किसानों ने सीएम और पुलिस अफसरों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। थानांतर्गत सभी दरोगा और सिपाहियों को निर्देशित किया गया है कि फरियादियों को तत्काल न्याय दिलाएं। घटनाओं की सूचना पर पुलिस मदद के लिए पहुंचे। अपराधियों को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। अनुराग शर्मा, थानाध्यक्ष, घूरपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें