vegetable prices stable in mundera mandi retail prices down now
- फोटो : CITY DESK
मुंडेरा मंडी में मिलने वाली सब्जियों के थोक के रेट 9 अप्रैल तक के लिए जारी कर दिए गए हैं। मंडी में इस बार भी सब्जियों के दाम स्थिर ही रखे गए हैं। पिछले सप्ताह की तर्ज पर आलू ,प्याज, टमाटर, मिर्च, लहसुन, भिंडी, परवल आदि के दाम में वृद्धि नहीं की गई है। मंडी में दाम स्थिर रहने की वजह से फुटकर बाजार में भी अब धीमे-धीमे सब्जियों के दाम में पहले के मुकाबले कुछ कमी भी देखने को मिली है।
हालांकि, मोहल्ला-मोहल्ला सब्जियों के दाम में अभी अलग-अलग ही रेट है। फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ और क्षेत्रीय मंडी निरीक्षकों की बैठक में ही 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच मंडी में फल और सब्जी के रेट का निर्धारण किया गया। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया की आलू का रेट 16 रुपये और प्याज का रेट 18 रुपये किलो ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि पपीता, संतरा, केला आदि के दाम में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बीच फुटकर मार्केट में पिछले सप्ताह की तुलना में सब्जियों के दाम में कुछ कमी भी आई है। पिछले सप्ताह टमाटर का अधिकतम दाम जहां 50 रुपये पहुंच गया था, वह अब अधिकतम 40 रुपये प्रति किलो तक की है। आलू का दाम भी अब शहर के तमाम मोहल्लों में 20 से 30 रुपये किलो के बीच है।
मुंडेरा मंडी में सब्जियों का थोक का रेट
आलू 16 रुपये
प्याज 18 रुपये
टमाटर 15 से 20 रुपये
हरी मिर्च 12 से 16
लहसुन 50 से 55
अदरक 50 से 60
लोकी 5 से 10 रुपये प्रति पीस
भिंडी 20 से 25 रुपये
परवल 55 से 60 रुपये
कटहल 15 से 20 रुपये
पपीता 12 से 15 रुपये
संतरा 25 से 30 रुपये
केला कच्चा 10 से 15 रुपये
नोट .....सभी किलो के रेट हैं