फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गर्मी में सब्जियों की कीमतें गिरीं, विक्रेता हताश

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों की पैदावार अच्छी होने के बाद भी दाम कम हैं। गर्मी के चलते सब्जियों के खराब होने का खतरा है। इसी वजह से दामों में 40 फीसदी तक गिरावट आई है। दाम कम मिलने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता दिलशाद खान, आजाद सिंह चौहान, शकील अहमद का कहना है कि मई के पहले सप्ताह तक सीजन की सब्जियों के भाव तेज थे, लेकिन जैसे ही गर्मी बढ़ी है, इनकी कीमत कम हो गई है।
टमाटर 25-30 रुपये का ढाई किलो बिक रहा है। इसी तरह भिंडी, तोरी, घीया, प्याज, टिंडा, शिमला मिर्च 15 से 20 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि फसल बहुत अच्छी हुई है। बारिश आने तक सब्जियों की आवक अच्छी ही रहेगी। सब्जी मंडी में जिन फसलों की आवक अधिक होती है उनके भाव कम हो जाते हैं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण सब्जी व फलों के जल्दी खराब होने की आशंका रहती हैं। इससे दामों में गिरावट आई है। बाजार में तरबूज, खरबूजा, खीरा और हरी सब्जियों की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें