फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के लिए चलेगी वीरांगना सुपरफास्ट एक्सप्रेस

विज्ञापन
Veerangana Superfast Express will run for Mathura
विज्ञापन
प्रयागराज। संगम नगरी से भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के लिए रेलवे 25 अगस्त से एक और सीधी ट्रेन शुरू करने जा रहा है। वीरांगना विशेष सुपरफास्ट नाम की यह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन से वाया मानिकपुर, झांसी के रास्ते चलेगी। 18 कोच की वीरागंना एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। रेलवे ने अभी माह भर के लिए इसकी समय सारिणी जारी की है। इसके बाद वीरांगना एक्सप्रेस का आगे भी विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन

इलाहाबाद से वीरागंना सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त से 29 सितंबर तक (गाड़ी संख्या 04135) प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार की शाम 6.30 बजे चलेगी। इसका ठहराव नैनी, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, ओरछा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट होगा। सुबह 6.30 बजे यह ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंच जाएगी। वापसी में मथुरा से वीरागंना एक्सप्रेस 26 अगस्त से 30 सितंबर तक (गाड़ी संख्या 04136) प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार की रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह आठ बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय के मुताबिक इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के छह, स्लीपर के आठ, एसी थ्री के तीन एवं एसी टू का एक कोच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें