फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : डंपर की टक्कर से बाइक सवार वीडीओ की मौत, श्रृंगवेरपुर ब्लॉक में थे तैनात

Mon, 30 Dec 2024 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अजय कुमार यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हरहर तिराहे के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की मौत हो गई। वह श्रृंगवेरपुर ब्लॉक में तैनात थे और शहर के तेलियरगंज में रहते थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन


जौनपुर के मूल निवासी अजय कुमार यादव (50) पुत्र रामचंद्र यादव ग्राम विकास अधिकारी थे। वह श्रृंगवेरपुर ब्लॉक में तैनात थे। सोमवार को दोपहर में मलाक हर-हर तिराहे के नजदीक सिक्स लेन ओवरब्रिज के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जब तक उन्हें लोग अस्पताल ले जाते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अजय कुमार तेलियरगंज में टीबी कॉलोनी में रहते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

सीमा अवस्थी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
हादसे में जख्मी शिक्षिका का पैर काटने के बाद भी नहीं बची जान

करेली थाने के सामने डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार शिक्षिका ने रविवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार की सुबह शिक्षिका के पति उसे रामबाग बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। शिक्षिका जसरा ब्लाक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती थीं।

विदित हो कि सीमा अवस्थी (40) करेली के बेनीगंज की रहने वाली थीं। पति शिवाकांत अवस्थी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। पति ने बताया कि उनकी पत्नी जसरा ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यायल में पढ़ाती थीं। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी को स्कूटी से रामबाग बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे।

दोनों करेली थाने के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से अनियंत्रित डंपर चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह स्कूटी के साथ छिटककर पटरी पर जा गिरे और उनकी पत्नी डंपर के नीचे आ गई। आनन-फानन में घायल शिक्षिका को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में शिक्षिका का बायां पैर कुचल गया था। डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए शिक्षिका का पैर भी काट दिया, बावजूद इसके शिक्षिका की जान नहीं बचाई जा सकी।

बिना नंबर के सड़कों पर दौड़ा रहे डंपर

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पति शिवाकांत ने कहा कि उनकी आंखों के सामने ही डंपर चालक ने पत्नी को राैंद दिया और वह कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, बालू खनन माफिया बेलगाम बिना नंबर प्लेट के 24 घंटे डंपर दौड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस अपनी आंखों पर पट्टी बांधी है। इनके लिए नो इंट्री का नियम लागू नहीं होता है। वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें