पीडीए पर लगे बिना कार्य कराए भुगतान करने के आरोप को वीसी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए सचिव अजीत सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। उन्होंने दस दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह सम्राट ने यह आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायती पत्र देने के बाद आननफानन काम कराया जा रहा है जबकि इस काम का भुगतान जून माह में ही हो चुका है। अजय सिंह का आरोप है कि बालसन चौराहे से फाफामऊ ब्रिज तक, महात्मा गांधी मार्ग से तुलसीदास चौराहा होते हुए सीएमपी डिग्री कॉलेज तक और नवाब यूसूफ रोड से डीआरएम चौराहे तक विकास कार्य कराए बिना ही भुगतान कर दिया गया है। वीसी डॉ. अमित पाल शर्मा का कहना है कि मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।