फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vasudav Yadav Case : पूर्व एमएलसी वासुदेव के विरुद्ध 1000 से अधिक पन्नों की विजिलेंस ने दाखिल की है चार्जशीट

Thu, 06 Mar 2025 07:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा के पूर्व एमएलसी और शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव की गिरफ्तारी के बाद कई और अहम तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि विजिलेंस की विवेचना में आय से 293 फीसदी अधिक संपत्ति का साक्ष्य मिलने पर लगभग 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी व शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के पूर्व एमएलसी और शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव की गिरफ्तारी के बाद कई और अहम तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि विजिलेंस की विवेचना में आय से 293 फीसदी अधिक संपत्ति का साक्ष्य मिलने पर लगभग 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। कोर्ट में हाजिर न होने पर विजिलेंस समेत अन्य थानों की पुलिस ने वासुदेव के घर पर 10 से अधिक चक्कर काटे थे।

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में जनवरी 2021 विजिलेंस प्रयागराज ने वासुदेव यादव पर विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया था। केस की चार्जशीट तैयार करने में विजिलेंस को लगभग दो वर्ष लग गए। इसके बाद वर्ष 2023 में वाराणसी की एंटी करप्शन कोर्ट में तकरीबन एक हजार पन्नों का चिट्ठा तैयार कर चार्जशीट फाइल किया। लेकिन, कोर्ट में वासुदेव के हाजिर नहीं होने पर उनको नोटिस और फिर गैर जमानती वारंट जारी किया गया। विजिलेंस के अफसरों के मुताबिक, वासुदेव का जार्ज टाउन के अलावा मूल निवास सोरांव के धोसड़ा में हैं।

कोर्ट से नोटिस और वारंट के बाद थाना जार्ज टाउन, थाना सोरांव और विजिलेंस की टीम 10 से अधिक बार इनके दोनों आवासों पर चक्कर काट चुकी है। लेकिन, हर बार घर बाहर से पुलिस को वापस लौटा दिया जाता रहा है। लेकिन, मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बुधवार को इनके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। मामले में जब वासुदेव की बेटी निधी यादव से बात की गई तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया और कहा कि वह कुछ भी इस संबंध में बात नहीं करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी निजी वाहन से जाना चाहते थे वासुदेव

सूत्रों से पता चला है कि वासुदेव के घर पर जब विजिलेंस की टीम पहुंची ताे उन्होंने पुलिस की गाड़ी में बैठने से इन्कार कर दिया। वासुदेव का कहना था कि वह अपने निजी वाहन से ही घर से बाहर निकलेंगे। लेकिन, विजिलेंस दबाव बनाया और कहा कि पुलिस की गाड़ी में बैठकर ही यहां से जाना होगा। करीब 15 मिनट के आनाकानी के बाद वह विजिलेंस की गाड़ी में बैठकर जार्ज टाउन थाना रवाना हो गए। जहां मेडिकल कराने के बाद उनको वाराणसी कोर्ट में शाम करीब 4:30 बजे पेश किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें