Prayagraj News : चैत्र नवरात्र पर के दूसरे दिन ललिता देवी मंदिर में मां के दर्शन पूजन करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
वासंतिक नवरात्र के दूसरें दिन बृहस्पतिवार को संगमनगरी के देवी मंदिरों में सुख-समृद्धि और शांति की कामना से मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। पुराणों में मां ब्रह्मचारिणी की महिमा पालनहारिणी के रूप में गाई गई है। मंदिरों में मांकी नयनाभिराम झांकियों के दर्शन के लिए लोग देर शाम तक पहुंचते रहे। शाम छह बजे ही मां की पूजा-आरती कर ली गई।
देवी मंदिरों में चूड़ी, सिंदूर, नारियल, चुनरी के अलावा शृंगार की अन्य सामग्री लेकर भक्त पहुंच रहे हैं। शनिवार को मां कल्याणी देवी के दरबार में द्वितीया तिथि पर मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। सुबह सात बजे से ही भक्त रंग-बिरंगे फूलों से चुन-चुन कर मां का शृंगार करते रहे। षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद मंदिर का पट खुलते ही अपनी-अपनी बारी के इंतजार में खड़े भक्त मां के जयकारे लगाते हुए हाजिरी लगाने लगे।