शनिवार को करीब दो करोड़ ने किया स्नान
शनिवार को भी करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार दिन में चार बजे तक ही 1.80 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया था।
मेला में तैनात किए पांच और एसडीएम
महाकुंभ नगर। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। किसी तरह की कमी न रहने पाए इसके लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से मेला क्षेत्र में कुंभ 2019 में प्रयागराज के मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल तथा पीडीए के उपाध्यक्ष तथा डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी के साथ पांच विशेष सचिवों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। शनिवार को पीएसएस स्तर के पांच और अफसरों मेले में तैनाती की गई।
नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात देवेंद्र कुमार सिंह, बुंदेलखंड औद्योगिक प्राधिकरण के ओएसडी राम कुमार शुक्ला, फिरोजाबाद से शिव ध्यान पांडेय, उन्नाव के प्रशांत कुमार नायक तथा सीतापुर के पराग माहेश्वरी को मेला प्राधिकरण से 15 फरवरी तक के लिए संबद्ध किया गया है। ये अफसर महाकुंभ आयोजन को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।