फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हिंसा पर पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

Wed, 07 Oct 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भाजपा एवं विहिप ने वाराणसी में संतों की अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके खिलाफ विहिप और अखिल भारतीय सामाजिक समरसता अभियान के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में सिविल लाइंस में जुलूस निकला। भाजपा प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की अदूरदर्शिता से हिंसा फैली। उन्होंने पूरी घटना की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की। कहा कि प्रदेश में फैले जंगलराज पर काबू पाने में सरकार असफल है। आजम खां पर हमलावर श्री मिश्र ने कहा कि सरकार अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही और उनके मंत्री यूएन को पत्र लिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर अखिल भारतीय सामजिक समरसता अभियान के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी गई। विहिप नेता पवन श्रीवास्तव ने पुलिसिया दमन को अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया। जुलूस एवं पुतला दहन में अमित आलोक पांडेय, आशीष वर्मा, राजीव टंडन, विनोद सोनकर, सचिन जोगी, संदीप चौहान, अशोक जायसवाल, हर्षित गौड़, शीकू श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें