प्रयागराज। वाराणसी से इलाहाबाद जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में थरवई स्टेशन के पहले कुछ लोगों ने बुधवार को पथराव कर दिया। इस वजह से ट्रेन के सी-8 कोच का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत भरी बात यह रही कि पथराव की वजह से कोई यात्री घायल नहीं हुआ। पथराव की वजह से वंदे भारत तकरीबन दस मिनट खड़ी भी हुई। इस मामले में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एक स्टेशन मास्टर की ओर से थरवई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पथराव की वजह से शाम को वंदे भारत एक्सप्रेस दस मिनट की देरी से यहां पहुंची।