फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irctc News in Hindi: टिकट से हटा कैटरिंग चार्ज, मांग पर ही मिलेगा वंदे भारत में पैक्ड फूड

विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। शनिवार 12 सितंबर को 174 दिन के अंतराल के बाद शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अब यात्रियों को भोजन नहीं मिलेगा। कोविड-19 की वजह से रेलवे ने इस ट्रेन से यात्रियों को भोजन न देने का निर्णय लिया है। इस वजह से रेलवे ने ट्रेन के किराये में से कैटरिंग चार्ज हटा लिया है। हालांकि रेलवे इस ट्रेन में यात्रियों को पैक्ड फूड जरूर उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए यात्रियों को सफर के दौरान ही उसका भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


वंदे भारत में आईआरसीटीसी की ओर से ही यात्रियों को लॉकडाउन के पूर्व भोजन उपलब्ध करवाया जाता था। इसके लिए ट्रेन के किराये में ही कैटरिंग का रेट शामिल था। अब जब ट्रेन शनिवार से शुरू होने जा रही है तो इसमें यात्रियों को ट्रेन में खानपान का सामान ऑन डिमांड ही उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में कैटरिंग चार्ज ट्रेन से हटा लिया गया है।

वर्तमान समय वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार में दिल्ली का किराया 1300 रुपये है। लॉक डाउन के पूर्व ट्रेन के किराये में कैटरिंग का चार्ज 308 रुपये यात्रियों से लिया जाता था, जबकि दिल्ली से प्रयागराज आने पर यह राशि 142 रुपये थी। कैटरिंग चार्ज में अंतर इसलिए था क्योंकि प्रयागराज से दिल्ली जाने में स्नैक्स और डिनर कैटरिंग में शामिल था, जबकि दिल्ली से प्रयागराज के बीच ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मार्निंग टी और ब्रेकफास्ट ही यात्रियों को मिलता था। प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय का कहना है कि वंदे भारत में यात्रियों को चाय, काफी, पानी एवं पैक्ड फूड ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को भुगतान भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें