फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सुबह के समय दिल्ली जाने वाली वंदे भारत रही निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए सुबह के समय जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस बीच दिल्ली रूट से सुबह के समय आने वाली कई ट्रेनों की चाल में सुधार दिखा। वहीं, हवाई यातायात की बात करें तो इंडिगो की देहरादून फ्लाइट छोड़ शेष अन्य 12 विमानों का दोनों ओर से आवागमन हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली के लिए पिछले माह शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस अपने संचालन के बाद से गिनती भर दिन ही समय से चल सकी। कोहरे ने इस ट्रेन की चाल बिगाड़ दी है। रविवार की रात सवा नौ बजे आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 13.35 घंटे लेट रही, जो सोमवार सुबह 10.46 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। घंटों विलंब से आने की वजह से वाराणसी से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इस दौरान दिल्ली से आने वाली दूसरी वंदे भारत भी सोमवार को सवा तीन घंटे की देरी से यहां पहुंच सकी।
इसके अलावा बीकानेर-हावड़ा 3.40 घंटे, जम्मूतवी-संबलपुर मुरी एक्सप्रेस 2.45 घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 3.05 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 8.30 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 9.15 घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 5.15 घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि 8.40 घंटे लेट रही। इसके पूर्व सुबह दिल्ली रूट की कुछ ट्रेनों की चाल में सुधार भी दिखाई दिया। प्रयागराज एक्सप्रेस 1.30 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 50 मिनट, संगम एक्सप्रेस 1.25 घंटे, देहरादून-सूबेदारगंज 40 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एयरपोर्ट पर इंडिगो की देहरादून उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। सोमवार को यहां दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, लखनऊ, भोपाल और बंगलूरू उड़ान की आवाजाही हुई। इस दौरान यहां 697 यात्रियों का आगमन एवं 704 का प्रस्थान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें