फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज में नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए। आरोप है कि उन्होंने उसे अगवा कर एक कमरे में बंधक बना लिया और दरिंदगी की। दाेनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी महिला ने 19 जनवरी को कीडगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आराेप लगाया था कि 11 जनवरी को वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ माघ मेला घूमने आई थी। रामबाग स्टेशन पर मिला एक व्यक्ति उसे व उसकी 14 साल की बेटी को अपनी बाइक पर बैठाकर मेला घुमाया और फिर वहां से अपने घर ले जाकर रात भर रखा। वहीं रखने के बाद सुबह वह उसे स्टेशन छोड़ा और कुछ देर में बेटी को लेकर आने की बात कही, लेकिन फिर नहीं लौटा।
कीडगंज पुलिस ने 20 जनवरी को किशोरी को बरामद कर उसका कोर्ट में बयान कराया तो उसने आपबीती सुनाई। आरोप लगाया कि अमित कुमार दीक्षित निवासी बाबाजी का बाग बलुआघाट और सूरज कुमार निवासी मलाकराज कीडगंज ने उसे अगवा किया था। साथ ही एक कमरे में ले जाकर बंधक बनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया था। कीडगंज इंस्पेक्टर दीपा सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान से आरोपियों का नाम प्रकाश में आया था। जिसके बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी वाहन चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें