फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बाधा के वंदे भारत ने पूरा किया एक साल का सफर

विज्ञापन
Vande Bharat express complicated it's one year on track
विज्ञापन
स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन का जंक्शन पहुंचने पर हुआ स्वागत
विज्ञापन

6.72 लाख लोगों ने की यात्रा, 92.30 करोड़ की हुई आमदनी
प्रयागराज। देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने बिना किसी बाधा के एक साल का सफर पूरा कर लिया। इस दौरान एक भी यात्रा फेरा रद्द नहीं किया गया। मंगलवार को जंक्शन पहुंचने पर इस ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान इस ट्रेन से छह लाख 72 हजार यात्रियों ने सफर किया, जिनसे 92.30 करोड़ रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

टी-18 नाम से भी प्रसिद्ध वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष 15 फरवरी को हरी झंडी दिखाई थी लेकिन वाणिज्यिक सेवा 17 फरवरीए को शुरू हुई थी। यहां मंगलवार को ट्रेन के स्वागत के लिए प्लेटफार्म छह को सजाया गया था। ट्रेन पहुंचने पर अफसरों ने यात्रियों का भी स्वागत किया। यात्रियों को गुलाब के फूल, चाकलेट वितरित किए गए। इस मौके पर डीआरएम अमिताभ, एडीआरएम अनुराग गुप्ता, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीपीआरओ अजीत सिंह, सीनियर डीओएम मनु दुबे, स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें