फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी वंदे भारत में पत्थर फेंकने वालों की पहचान

विज्ञापन
Vande Bharat Express
विज्ञापन
प्रयागराज। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बुधवार 18 सितंबर को पत्थर फेंकने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी। इस संबंध में आरपीएफ ने उत्तर रेलवे दिल्ली से वंदे भारत के बाहरी हिस्से में लगे कैमरे की फुटेज मांगी है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही आरपीएफ को इसकी फुटेज मिल जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल थरवई से सरायचंडी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेेस में कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था। इस वजह से ट्रेन के सी-8 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में रेलवे की ओर से थरवई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक किसी की धरपकड़ इस मामले में नहीं है। इस बीच आरपीएफ भी पत्थरबाजों को खोज रही है। साथ ही उत्तर रेलवे दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें