इन वजहों से प्रयागराज तक नहीं हुआ गोरखपुर वंदे भारत का संचालन
गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज तक संचालन न होने के पीछे तमाम वजह भी सामने आई हैं। दरअसल प्रयागराज से इसकी रवानगी का संभावित समय दिन में तीन बजे दर्शाया गया था, जबकि यहां से लखनऊ इंटरसिटी हर रोज दोपहर 3.20 बजे रवाना होती है। ऐसे में किराया सस्ता होने की वजह से लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस को ही तरजीह देते।
वाया लखनऊ चलाए जाने की वजह से प्रयागराज से अयोध्या और गोरखपुर की दूरी भी बढ़ जाती। वंदे भारत प्रयागराज से गोरखपुर पहुंचने में सवा सात घंटे का वक्त लेती, जबकि प्रयागराज रामबाग से वाया वाराणसी चलने वाली बापूधाम महज 6.30 घंटे में ही यह दूरी तय कर लेती है। ऐसे में जब यात्री कम किराया देकर कम समय में गोरखपुर पहुंच जा रहे हैं तो वह वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने से पहले दो बार जरूर सोचते।