फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : नौ घंटे की देरी से आई वंदे भारत, वापसी में भी 8.30 घंटे रही लेट

Mon, 06 Jan 2025 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले कई दिनों से वंदे भारत घंटों देरी से प्रयागराज पहुंच रहीं है। सोमवार को भी वंदे भारत घंटों लेट रही। इस बीच एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान भी खराब मौसम की वजह से सोमवार को निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस समय की पटरी से उतर गई है। कोहरे ने इस ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले कई दिनों से वंदे भारत घंटों देरी से प्रयागराज पहुंच रहीं है। सोमवार को भी वंदे भारत घंटों लेट रही। इस बीच एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान भी खराब मौसम की वजह से सोमवार को निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन


नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदे भारत का प्रयागराज पहुंचने का समय दोपहर 12.08 बजे है, लेकिन कोहरे की वजह से ट्रेन नई दिल्ली से ही रीशेड्यूल कर दी गई। नई दिल्ली से सुबह छह बजे की जगह वंदे भारत दोपहर 3.10 बजे चली। इस वजह से ट्रेन प्रयागराज जंक्शन आने में ही नौ घंटा लेट हो गई। वहीं वापसी में भी इस ट्रेन को वाराणसी से रीशेड्यूल करना पड़ा। ऐसे में 22435 वंदे भारत के देर रात प्रयागराज आने की संभावना व्यक्त की गई।

लगातार पांचवें दिन पहुंची देरी से

शाम को जंक्शन पर सूचना प्रसारित की गई कि ट्रेन 8.30 घंटे लेट है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन विलंब से पहुंची। सुबह सात बजे की जगह यह ट्रेन 11.50 बजे जंक्शन पहुंची। इसी तरह आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 3.05 घंटे की देरी से 3.05 बजे जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। उधर प्रयागराज एयरपोर्ट की बात करें तो इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम कैट टू लाइट लग जाने की वजह से इस वर्ष विमान कम संख्या में निरस्त हो रहे हैंं। सोमवार को सिर्फ एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान ही निरस्त हुई। इंडिगो की पांच एवं अकासा एयर के एक विमान का दोनों ओर से आवागमन हुआ।

विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी

12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 4.50 घंटे

12428 रीवा एक्सप्रेस 4.40 घंटे

12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.50 घंटे

12582 नई दिल्ली-बनारस 5.55 घंटे

12562 स्वतंत्रता सेनानी 6.50 घंटे

22438 आनंद विहार-प्रयागराज 3.05 घंटे

15657 ब्रह्मपुत्र मेल 5.30 घंटे

14118 कालिंदी एक्सप्रेस 7.00 घंटे

22436 वंदे भारत एक्सप्रेस 9.00 घंटे

11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस 3.20 घंटे

22435 वंदे भारत एक्सप्रेस 8.30 घंटे

22812 भुवनेश्वर राजधानी 9.20 घंटे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें