फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi News : जम्मू और वैष्णो देवी में फंस गए प्रयागराज के लोग, भूस्खलन के चलते ठप है यातायात

Thu, 28 Aug 2025 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बादल फटने और भूस्खलन के कारण श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन बुधवार को भी प्रभावित रहा। ट्रेनों के जम्मू नहीं पहुंचने से प्रयागराज आने वाले लोग वहीं फंस गए हैं।
विज्ञापन
वैष्णो देवी भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादल फटने और भूस्खलन के कारण श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन बुधवार को भी प्रभावित रहा। ट्रेनों के जम्मू नहीं पहुंचने से प्रयागराज आने वाले लोग वहीं फंस गए हैं। हालांकि कुछ ने सड़क मार्ग से वापसी की राह पकड़ी है। सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल बुधवार को अंबाला कैंट तक ही गई वहीं मंगलवार को सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) गई उधमपुर एक्सप्रेस को भी जालंधर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

ऐसे में जिन यात्रियों का जम्मू और श्रीमाता वैष्णो देवी से वापसी का टिकट था उन्हें खासी परेशानी हुई। प्राकृतिक आपदा की वजह से मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा, सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस आदि को रास्ते निरस्त कर दी गई।

बुधवार को सूबेदारगंज से गई 20433 जम्मू मेल अंबाला कैंट में ही निरस्त करने की घोषणा कर दी गई। इससे कई मुसाफिराें को बीच रास्ते यात्रा निरस्त करनी पड़ी। उधमपुर एक्सप्रेस को भी बुधवार सुबह 10:25 बजे जालंधर कैंट पर रोक लिया गया। जिन लोगों ने जम्मू मेल से वापसी का रिजर्वेशन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, जम्मू, पठानकोट आदि स्टेशनों से करवाए थे, उन्हें काफी परेशानी हुई।

राजरूपपुर से अनय गुप्ता ने बताया कि उन्हें उधमपुर एक्सप्रेस से बुधवार को लौटना था, अब समझ में ही नहीं आ रहा कि कैसे आए। इसी तरह हंडिया के प्रवीण शुक्ला को पता चला कि उधमपुर एक्सप्रेस जम्मू से नहीं जालंधर से मिलेगी तो उन्होंने बिना समय व्यर्थ किए जम्मू से जालंधर के लिए टैक्सी पकड़ ली।

बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से बहाल भी किया गया है। जम्मू डिवीजन में रेल यातायात अस्थायी रूप से रोका गया है। जैसे ही स्थिति सही होगी रेल संचालन बहाल हो जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें