prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : prayagraj
कॉल्विन अस्पताल में सोमवार को टीकाकरण के लिए चार सत्र निर्धारित थे। एक सत्र में 150 लोगों का टीकाकरण किया जाना था। इन लोगों में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले वे लोग शामिल थे, जिन्हें कॉल्विन के टीकाकरण केंद्र पर कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी थी। दिन में 11 बजे तक अस्पताल परिसर में टीकाकरण कराने वालों भी भारी भीड़ एकत्र हो गई। लंबी-लंबी लाइन लगाए लोग कोरोना संक्रमण के प्रसार से बेखौफ होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।
prayagraj news : कोरोना का टीका लगवाती महिला।
- फोटो : prayagraj
इन्हीं लोगों में करीब 18 से 44 आयु वर्ग के दो सौ ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन्हें पहली बार टीकाकरण कराने के लिए पोर्टल से स्लॉट एलॉट किया गया था, लेकिन उनका टीकाकरण केंद्र कॉल्विन अस्पताल नहीं था। टीकाकरण के लिए आए इन्हीं लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर लाइन में खड़े टीका लगवाने आए बुजुर्ग, महिलाएं हंगामे से आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए, जिस पर आननफानन उनको टीका लगाया गया। सीएमएस डॉ. सुषमा श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह व्यवस्था नियंत्रण में आई। अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर शाम छह बजे तक 770 लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि चार सत्रों में 600 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी।
prayagraj news : शनिवार को बेली अस्पताल में टीकाकरण अभियान के दौरान लाइन में लगे लोग।
- फोटो : prayagraj