फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी अधिकतम क्षमता का सदुपयोग करें वायुसेना कर्मी

Thu, 20 Feb 2020 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली में कमांडर सम्मेलन का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर मध्य वायु कमान के एयर मार्शल राजेश कुमार ने मध्य क्षेत्र से आए कमांडरों को सम्बोधित किया। कहा कि भारतीय वायु सेना की संक्रियात्मक तैयारी को अनवरत बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए सभी को अपनी अधिकतम क्षमता का सदुपयोग करना होगा।
विज्ञापन


मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एयर मार्शल ने जीवन में गुणात्मक सुधार लाने के लिए स्वस्थ एवं अच्छा माहौल देने की बात कही। कहा कि स्वच्छ और हरित परिवेश तथा बेहतरीन जीवन शैली हमें अपनानी चाहिए। इसी क्रम में कमांडर सम्मेलन के साथ ही मध्य वायु कमान के अधीनस्थ स्टेशनों के ‘अफवा’ की अध्यक्षों की भी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जया कुमार ने की।

इस दौरान उन्होंने अफवा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही बेहतर परिणाम देने वाले स्टेशनों को ट्राफियां दी। वायु सेना के विंग कमांडर एवं प्रवक्ता शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इस दौरान वायु सेना बक्शी का तालाब तथा वायु सेना दंत केंद्र गोरखपुर को क्रमश: सर्वोत्तम मेडिकेयर तथा डेंटलकेयर की ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन



वायु सेना स्टेशन भोवाली को सर्वोत्तम चिकित्सा जांच कक्ष की ट्राफी दी गई। प्ले स्कूल की ट्राफी गोरखपुर के खाते में आई। सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ट्राफी  वायु सेना विद्यालय बम्हरौली एवं वायु सेना विद्यालय दरभंगा को मध्य वायु कमान के सर्वोत्तम प्री प्राइमरी स्कूल की ट्राफी से नवाजा गया। मोस्ट प्रो. एक्टिव अफवा की ट्राफी नागपुर और बेस्ट अफवा वेंचर का खिताब बरेली को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें