फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब: गुर्जर

Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने उड़ी में सेना के कैंप पर हुए हमले के मामले में पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा है कि इस घटना के बाद अब ईंट का जवाब पत्थर से देने का वक्त आ गया है। इलाहाबाद में दिव्यांगों के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। सर्किट हाउस में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बोले कि सेना अपना काम कर रही है, आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें ढूंढकर मारेंगे। उनके मुताबिक इस तरह का हमला पहली बार नहीं हुआ है, इसलिए इसे मोदी सरकार की नाकामी नहीं माना जा सकता। मोदी सरकार इस हमले को लेकर बेहद गंभीर है और इस मसले पर जल्द ही ठोस कदम उठाएगी। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी उड़ी में सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के मामले में सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान का इलाज करके रहेगा। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जिस तरह से सेना  पर हमला किया उसे भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान आंतकियों को किसी भी बिल में छिपा ले, लेकिन भारतीय फौज उन्हें चुन-चुन कर मारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें