घर में यूट्यूब से कर रहे परीक्षा की तैयारी
कौंधियारा विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक यशवंत चौधरी ने बताया कि स्कूल समय में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूट्यूब के जरिये पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह वाराणसी के अर्दली बाजार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल यादव ने बताया कि जुलाई में आयोजित टीईटी में शामिल हुए थे लेकिन सफल नहीं हुए। इसी तरह इनके अन्य शिक्षक साथी ज्योतिभूषण व हिमांशु श्रीवास्तव भी परीक्षा की तैयारी यूट्यूब के जरिये कर रहे हैं।