फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएसएससी : यूपीटीईटी- 2026 के लिए 24 नवंबर से आवेदन शुरू, आयोग ने देर शाम की की घोषणा

Wed, 18 Nov 2026 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूपीटीईटी-2026 का कार्यक्रम घोषित हो गया है। 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और अगले साल 26 व 27 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के विज्ञापन की घोषणा बुधवार देर शाम कर दी है।  यह 24 नवंबर, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। टीजीटी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इससे बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन


परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के शिक्षकों के लिए है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर पूरा करना अनिवार्य होगा। विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका आयोग की वेबसाइट uptet.upessc.org पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर सभी जानकारी देख और पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर, 2026 से शुरू होगी। उपसचिव संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीटीईटी 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियां निम्नवत हैं। विज्ञापन का प्रकाशन 24 नवंबर, 2026 को होगा। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन भी 24 नवंबर, 2026 से ही प्रारंभ होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2026 है।
विज्ञापन


परीक्षा की तारीखें

शिक्षक पात्रता परीक्षा 26 और 27 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें