फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी-2026 : 88.77 प्रतिशत ने दी परीक्षा, पकड़े गए 44 फर्जी परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्राइमरी स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राइमरी स्तर (कक्षा छह से आठ) में कुल 88.77 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान एआई की निगरानी से कुल 44 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दो जुलाई की दो पालियों और तीन जुलाई की प्रथम पाली में पंजीकृत 12,11,459 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 10,57,055 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। तीन की द्वितीय पाली और चार जुलाई की प्रथम पाली में पंजीकृत 7,83,202 परीक्षार्थियों में से 7,13,659 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
उच्च प्राइमरी स्तर 87 प्रतिशत और प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 90.85 प्रतिशत महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को प्रथम पाली में प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 3,79,316 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,34,775 यानी 88.00 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार कुल पंजीकृत 19,94,661 परीक्षार्थियों में से 17,70,714 कुल 88.77 प्रतिशत ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से परीक्षा के दौरान संदिग्धों की जांच के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दो जुलाई को 14, तीन को 11 और चार को 19 अभ्यर्थी पकड़े गए। वहीं, तीन जुलाई को एक अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल से नकल के प्रयास में पकड़ा गया। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने टीईटी के सफल संचालन में संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन, सतर्कता विभाग और एसटीएफ के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें