फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी रिजल्ट जारी, प्राथमिक में 70 और उच्च प्राथमिक में 89 फीसदी फेल

Fri, 07 Feb 2020 08:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPTET - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आठ जनवरी को हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 का परिणाम तय तिथि से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परिणाम में प्राथमिक स्तर में 70 फीसदी और उच्च प्राथमिक स्तर में 89 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्तर के टीईटी में पंजीकृत 1083016 परीक्षार्थियों में से 990744 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 294635 पास हुए, इस प्रकार परिणाम 29.74 फीसदी रहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर पंजीकृत 573322 में से 523972 परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 60068 पास हुए। इस प्रकार 11.48 फीसदी ही पास हुए। परीक्षार्थी रिजल्ट वेबसाइट ह्वश्चस्रद्गद्यद्गस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पर देख सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

टीईटी 2019 के शासनादेश में हस्तक्षेप से इंकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी 2019 की गाइड लाइन तय करने वाले 17 अक्तूबर 19 के शासनादेश के पैरा 18/11 की वैधता को चुनौती याचिका पर यह कहते हुए हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है कि सात फरवरी को परिणाम घोषित होने जा रहा है। याची ने कोर्ट आने में देरी कर दी। इस पैरा में टीईटी की आंसर की जारी होने के बाद प्रश्नों पर आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क रखा गया है और आपत्ति गलत पाए जाने पर जमा राशि वापस नहीं होगी। कोर्ट ने इस संबंध में कोई आदेश न देते हुए याचिका खारिज कर दी है।

यह आदेश न्यायमूर्ति एस पी केशरवानी ने धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा की याचिका पर दिया है। आठ जनवरी 2020 को परीक्षा हुई। 13 जनवरी को उत्तर कुंजी जारी कर आपत्ति मांगी गई। 1034 आपत्तियों पर विचार कर विशेषज्ञों की जांच के बाद 31 जनवरी को संशोधित आंसर की जारी की गयी। परिणाम सात फरवरी को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें