मेजा के जेवनिया में आत्महत्या करने के लिए नीम के पेड़ पर चढ़ गया किसान। संवाद
जमीन की पैमाइश न कराए जाने से नाराज एक किसान ने मंगलवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान विजय लाल तिवारी अपने घर के सामने नीम के पेड़ पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने किसान को समझाककर पेड़ से नीचे उतारा।
विजय लाल तिवारी मेजा तहसील के जेवनिया (शिववंशीकापूरा) के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 24 की 0.776 हेक्टेयर जमीन में उनके सह खातेदार ने हक से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा है। किसान ने कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। हालांकि, उनकी जमीन की पैमाइश नहीं की गई। उन्होंने डीएम और एसडीएम मेजा से भी इस संबंध में शिकायत की थी। संवाद
इस मामले में पहले से कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जांच-पड़ताल में पता चला है कि पट्टीदारों से हुई कहासुनी के बाद किसान पेड़ पर चढ़ गया था। -अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम, मेजा