फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC : पेपर पैटर्न से भटका, करेंट ने दिया झटका, समसामयिक मुद्दों से इतर पर्यावरण, पॉलिटी के सवालों की भरमार

Sun, 10 Oct 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPSC prelims 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 में इस बार पेपर पैटर्न से भटका हुआ नजर आया। करेंट अफेयर्स की तैयारी कर पेपर देने पहुंचे अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा। समसामयिक मुद्दों से इतर प्रश्नपत्र में पर्यावरण, पॉलिटी, विज्ञान एवं अन्य परंपरागत प्रकार के सवाल छाए रहे। प्रयागराज के 93 केंद्रों में परीक्षा के लिए 39397 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें आधे से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा में 18975 अभ्यर्थियों (48.16) फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।   परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा में 19126 और दूसरी पाली की परीक्षा में 18975 अभ्यर्थी शामिल हुए। सामान्य अध्ययन के पेपर में इस बार पैटर्न से हटकर सवाल पूछे गए।

समसामयिक मुद्दों से सीधे-सपाट सवाल पूछे जानेे के बजाय उन्हें परंपरागत विषयों से जोड़ा गया। विशेषज्ञों के अनुसार जिनकी सामान्य समझ  अच्छी रही होगी और जिन्होंने एनसीईआरटी एवं टेक्स्ट बुक का ठीक से अध्ययन किया होगा, उनके लिए प्री में सफल होने के आसार बढ़ गए हैं। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इतिहास से 20 सवाल, अर्थव्यवस्था से 15 प्रश्न, भारतीय राजव्यवस्था से 15-16 सवाल, सामान्य विज्ञान से 11-12 प्रश्न, पर्यावरण से तकरीबन 18 सवाल और भूगोल से सात सवाल पूछे गए।

सबसे कम तीन से चार सवाल समसामयिक घटनाक्रम से पूछे गए। वहीं, दूसरी पाली में हुए सीसैट के पेपर में पैराग्राफ थोड़े बड़े थे, लेकिन एकल प्रश्न आधारित थे, जो सामान्यत: समय अधिक लेते हैं। गणित और रिजनिंग सामान्य स्तर की रही। अभ्यर्थियों का कहना है कि करेंट अफेयर्स को छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर पेपर संतुलित एवं स्तरीय रहा।

डीएम-डीआईजी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
- सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान डीएम संजय खत्री और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज,फूलपति इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। आगे पढ़ें पूछे गए प्रश्न...
विज्ञापन

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रमुख सवाल

सवाल- भारतीय संविधान के अंतर्गत धन का केंद्रीकरण किसका उल्लंघन करता है?
विकल्प- समता का अधिकार, राज्य की नीति के निदेशक तत्व, स्वातंत्र्य का
अधिकार, कल्याण की अवधारणा

सवाल- भारत में संपत्ति के अधिकार की क्या स्थिति है?
विकल्प- यह विधिक अधिकार है जो केवल नागरिकों को प्राप्त है, यह विधि
अधिकार है जो किसी भी व्यक्ति को प्राप्त है, यह मूल अधिकार है जो केवल
नागरिकों को प्राप्त है, यह न तो मूल अधिकार है, न ही विधिक अधिकार है

सवाल- 26 जनवरी 1950 को भारत की वास्तविक सांविधानिक स्थिति क्या थी?
विकल्प- लोकतंत्रात्मक गणराज्य, संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक
गणराज्य, संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य,
संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य

सवाल- भारत के संदर्भ में ‘हल्बी, हो और कुई’ पद किससे संबंधित हैं?
विकल्प- पश्चिमोत्तर भारत का नृत्यरूप, वाद्ययंत्र, प्रागैतिहासिक गुफा
चित्रकला, जनजातीय भाषा

निम्नलिखित में से कौन सा कारक किसी उदार लोकतंत्र में स्वतंत्रता की
सर्वोत्तम सुरक्षा को नियत करता है?
विकल्प- एक प्रतिबद्ध न्यायपालिका, शक्तियों का केंद्रीयकरण, निर्वाचित
सरकार, शक्तियों का पृथककरण

सवाल- भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत ‘निजता का अधिकार’ संरक्षित है?
विकल्प- अनुच्छेद 15, अनुच्छेद 19, अनुच्छेद 21, अनुच्छेद 29

सवाल- निम्नलिखित में से कौन सी फसल न्यूनतम जल दक्ष (लीस्ट वॉटर एफिशिएंट) फसल है?
विकल्प- गन्ना, सूरजमुखी, बाजरा, अरहर (रेड ग्राम)

सवाल- भारत के संदर्भ में डीडवाना, कुचामन, सरगोल और खाटू किसके नाम हैं?
विकल्प- हिनद, गरान (गैंग्रोव) क्षेत्र, रामसर क्षेत्र, लवण झील

सवाल- इनके से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक
गीतकाव्य---‘सॉन्ग्स फ्रॉम प्रिजन’ से संबद्ध हैं?
विकल्प- बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, मोहनदास करमचंद गांधी, सरोजिनी नायडू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें