फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : आधे से अधिक ने छोड़ी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा, प्रयागराज के 36 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Sun, 07 Aug 2022 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोनों पालियों की परीक्षा के लिए कुल 13764 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को इविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा थी और इस परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन किए थे। 
विज्ञापन
Prayagraj News : परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। महज 35 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा शहर के 36 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक हुई।

विज्ञापन



दोनों पालियों की परीक्षा के लिए कुल 13764 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को इविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा थी और इस परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन किए थे। 


पीजी प्रवेश परीक्षा सुबह 7.30 से 9.30 बजे की पाली में आयोजित की गई, जबकि असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होनी थी। ऐसे में पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सके और उपस्थिति कम होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है। पीजी प्रवेश परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थियों ने इविवि में ज्ञापन देकर परीक्षा स्थगित करने की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें