फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 तक

विज्ञापन
विश्वविद्यालय को थी कम आवेदन की आशंका - फोटो : demo
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की बीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल तक कर सकते हैं। मुविवि की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण के साथ शुल्क चालान प्राप्ति/ऑनलाइन शुल्क ट्रांसफर करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। शिक्षा विद्याशाखा के प्रभारी प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र की हार्डकॉपी ई-चालान की विवि की प्रति सहित आवेदनपत्र आठ मई तक परीक्षा नियंत्रक (बीएड प्रवेश-2019) उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुविवि प्रयागराज के पते पर पहुंच जाने चाहिए।

विज्ञापन


प्रो. पांडेय ने बताया कि बीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता आदि का विवरण विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का बीएड कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) कार्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) से मान्यता प्राप्त है। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा की तिथि, समय तथा परीक्षा केंद्र की सूचना प्रवेश पत्र पर दी जाएगी। विवि की वेबसाइट पर भी परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व दी जाएगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें