फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय बीएड आवेदन अब 15 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्त विश्वविद्यालय बीएड आवेदन अब 15 जून तक 0 लॉकडाउन के चलते विश्वविद्यालय को लगातार बढानी पड़ रही आवेदन की तिथि प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड एवं बीएड विशिष्ट शिक्षा 2020 के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की तिथि एक बार फिर 15 जून तक आगे बढ़ा दी है। लॉकडाउन 31 मई तक लागू होने के कारण कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह के निर्देश पर बीएड/बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश परीक्षा 2020 के समन्वयक प्रो. प्रेम प्रकाश दुबे ने तिथि आगे बढ़ा दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण एवं शुल्क चालान प्राप्ति/ऑनलाइन शुल्क ट्रांसफर की अंतिम तिथि 12 जून, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून कर दी गई है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में भेजने की तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा संबंधी अन्य तिथियां लॉक डाउन के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें