फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती के पद घोषित करने के लिए याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों की भर्ती के लिए पद घोषित किए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन

सुमित सिंह और अमन मिश्र आदि की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि वह पुलिस विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए हर साल 3200 पद विज्ञाप्ति करेगी। मगर, 2016 के बाद कोई पद विज्ञाप्ति नहीं किया गया है। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ ने अगली सुनवाई पर पुलिस भर्ती बोर्ड के किसी जिम्मेदार अधिकार को अदालत में उपस्थित रहने के लिए कहा है, ताकि वह सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों के बाबत जानकारी दे सके। याचिका पर 10 जनवरी 2020 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें