स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा और इंटरव्यू में मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम चयन होगा। यूपीपीएससी की ओर से पशु चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020 का पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना अलग से जारी की गई थी, जिसके अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।
पशु चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग परीक्षा)-2020 रविवार को प्रयागराज और लखनऊ के पांच केंद्रों में आयोजित की जाएगी। पशु चिकित्साधिकारी के 215 पदों पर भर्ती के लिए 1792 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। स्क्रीनिंग परीक्षा प्रयागराज के एक और लखनऊ के चार केंद्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे के सत्र में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा और इंटरव्यू में मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम चयन होगा। यूपीपीएससी की ओर से पशु चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020 का पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना अलग से जारी की गई थी, जिसके अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।
वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 300 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंकों का होगा। 120 सवालों में 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे और 80 प्रश्न पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़े होंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।