एलटी ग्रेड भर्ती के लिए 24 घंटे में 23 हजार नए ओटीआर
आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है और 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, क्योंकि बिना ओटीआर के आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे। इस भर्ती के लिए पिछले 24 घंटे में 23601 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर ओटीआर नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं, भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने की तिथि 14 जुलाई से अब 2.70 लाख अभ्यर्थी ओटीआर कर चुके हैं।