कृषि प्राविधिक सहायक के 3466 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन तैयार हो चुका है, लेकिन 906 अभ्यर्थियों का डाटा प्राप्त न होने के कारण विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहा है। दरअसल, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 में त्रिस्तरीय आरक्षण का विवाद कोर्ट में गया था।
कृषि प्राविधिक सहायक के 3466 पदों पर प्रस्तावित भर्ती का रास्ता इसी हफ्ते खुल जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 में शामिल होने के बाद ओवरएज हो चुके 906 अभ्यर्थियों का डाटा तैयार किया जा चुका है और इस हफ्ते यह डाटा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि प्राविधिक सहायक के 3466 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन तैयार हो चुका है, लेकिन 906 अभ्यर्थियों का डाटा प्राप्त न होने के कारण विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहा है। दरअसल, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 में त्रिस्तरीय आरक्षण का विवाद कोर्ट में गया था। हाईकोर्ट ने भर्ती निरस्त कर दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए भर्ती को हरी झंडी दे दी थी।
साथ ही भर्ती में शामिल 906 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया था। ये अभ्यर्थी 2013 की भर्ती के बाद ओवरएज हो गए थे, सो उन्होंने आयु सीमा में छूट देने या अगली भर्ती में शामिल किए जाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2019 में आदेश दिया कि इन 906 अभ्यर्थियों को कृषि प्राविधिक सहायक की अगली भर्ती में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
इस बार एनआईसी के माध्यम से ओवरएज हो चुके 906 अभ्यर्थियों के लिए आवेदन अलग से लिए जाएंगे।डाटा शीघ्र भेजने जाने की मांग को लेकर आठ जून को अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी ने धरना-प्रदर्शन किया तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि 10 दिनों में डाटा अधीनस्थ आयोग को भेज दिया जाएगा। आयोग के मीडिया प्रभारी विनोद गौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। इसका अंतिम परीक्षण हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर डाटा यूपीएसएसएससी को भेज दिया जाएगा।