फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एपीओ भर्ती परीक्षा के कटऑफ और प्राप्तांक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा-2022 से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक सोमवार को जारी कर दिए।
विज्ञापन

भर्ती का अंतिम चयन परिणाम 21 जून, 2023 को घोषित किया गया था। आयोग के उपसचिव सुनील कुमार के अनुसार, प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 21 अक्तूबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर प्रदर्शित फॉर्मेट पर वांछित सूचनाओं को भरना होगा। इसके बाद बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे कंप्यूटर स्क्रीन पर निर्धारित कोष्ठक में भरकर प्राप्तांक प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों को ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है और ओटीपी के लिए वह अपना मोबाइल नंबर परिवर्तित करना चाहते हैं, उन्हें इस आशय का प्रार्थनापत्र आयोग में देना होगा।
नंबर परिवर्तित होने पर अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी और इसके बाद अभ्यर्थी प्राप्तांक देखने अथवा प्राप्त करने के लिए अपने परिवर्तित मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें