फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : कर्मशाला अनुदेशक के 25 पदों पर हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मशाला अनुदेशक के 25 पदों पर हुआ चयन
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अनुदेशक लौहकला के 25 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें से 13 पद अनारक्षित, छह पद अन्य पिछड़ा वर्ग, पांच पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित किए गए थे। इंटरव्यू के आधार पर श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम के अनुसार राजेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, सुमन पटेल, अंबरीश कुमार शर्मा, अभिषेक चौबे, क्रांति कुमार कौशल, गौरव कुमार कश्यप, जीवेंद्र पाल सिंह, धर्म प्रकाश, सतीश चंद्र प्रजापति, मुनेश कुमार गौतम, राहुल प्रजापति, शशांक मिश्रा, राम चंद्र बिंद, पप्पू सिंह, रामबेलास यादव, दीपक कुमार, मोनी विकास, प्रबुद्ध राव गौतम, मिथिलेश कुमार शर्मा, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, नरेश कुमार एवं मोहम्मद मुजफ्फर कमाल को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रोग्रामर श्रेणी-2/कंप्यूटर ऑपरेट ग्रेड ‘बी’/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा-2021 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘बी’ एवं प्रोग्रामर श्रेणी-2 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा पांच मार्च को लखनऊ स्थित लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘बी’ और अपराह्न दो से चार बजे तक प्रोग्रामर श्रेणी-2 की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें