लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। अनु सचिव प्रमोद कुमार के अनुसार, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा में 50 प्रश्नों के लिए 150 अंक और चिकित्साधिकारी के लिए निर्धारित विषय के लिए 100 प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से होंगे।
आयुष विभाग में रीडर रचना शारीर के चार पदों पर चयन सूची जारी
लोक सेवा आयोग ने आयुष (आयुर्वेद) विभाग के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में रीडर (उपाचार्य) रचना शारीर के चार रिक्त पदों के लिए चयन सूची जारी की है। इस घोषणा से भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है।
इन चयनित अभ्यर्थियों में कुंवर आधार भटनागर, अरुणेंद्र कुमार सिंह, टीना सिंघल और अवधेश कुमार शामिल हैं। आयोग ने इन चार नामों को सार्वजनिक किया। कुल चार पदों में से तीन अनारक्षित श्रेणी के लिए थे। शेष एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था। इन पदों के लिए 43 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार प्रक्रिया 16 सितंबर को दो सत्रों में संपन्न हुई। कुल 23 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिनमें से केवल 12 ही उपस्थित हुए।