फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी होगा यूपीपीएससी आरआई टेक्निकल, आरओ-एआरओ का परिणाम

Thu, 29 Nov 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आरआई टेक्निकल और आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जल्द जारी कर सकता है। दोनों परिणाम 10 दिसंबर से पहले घोषित किए जाने की तैयारी है। आरआई टेक्निकल का परिणाम तो लगभग तैयार हो चुका है लेकिन परीक्षा को लेकर कुछ याचिकाएं दाखिले होने के बाद आयोग अब परिणाम घोषित करने से पहले विधिक राय ले रहा है।
विज्ञापन


आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। कुल 465 पदों के लिए परीक्षा 21 जिलों के 1146 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें तीन लाख 40 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के आयोजन को नौ माह पूरे होने वाले हैं और आयोग ने अब तक परिणाम घोषित नहीं किया है। लाखों परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है।
 
इसके अलावा परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल के 70 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसका परिणाम भी लगभग तैयार हो चुका है। इस परीक्षा को लेकर कोर्ट में कुछ याचिकाएं दाखिल हुई हैं। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आरआई टेक्निकल परीक्षा परिणाम को लेकर विधिक राय ली जा रही है। आरआई टेक्निकल का चयन परिणाम और आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर तक जारी किए जाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें