फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Protest : सरकारी बैरियर व बोर्ड तोड़ने, अशांति फैलाने में 12 पर केस, दर्जन भर हिरासत में लिए गए

Wed, 13 Nov 2024 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोक सेवा आयोग चौकी प्रभारी कृष्ण मुरारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि वह प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के दृष्टिगत वह मंगलवार को आयोग के पास ड्यूटी पर थे तभी देखा कि समय करीब दाेपहर एक बजे आयोग के गेट नंबर दो के सामने नगर निगम के खंभे पर लगा कोचिंग का बोर्ड कुछ अराजक तत्वों ने सरकारी लोहे के मोबाइल बैरियर पर चढ़कर तोड़ दिया।
विज्ञापन
यूपीपीएससी के सामने प्रदर्शन करते प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र लोकसेवा आयोग के बाहर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सरकारी बैरियर व कोचिंग का बोर्ड तोड़ने पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से दो नामजद व अन्य अज्ञात आरोपी हैं। उधर, माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर 10 को हिरासत में लिया गया है, जिनसे देर रात तक पूछताछ की जाती रही।

सिविल लाइंस थाने में लोकसेवा आयोग चौकी प्रभारी कृष्णमुरारी चौरसिया की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है। इसमें उन्होंने बताया है कि लोकसेवा आयोग आरओ/एआरओ की परीक्षा 02 शिफ्टों में कराना चाहता है और परीक्षा तिथि भी घोषित की जा चुकी है। छात्र परीक्षा को 02 शिफ्टों में कराने का विरोध कर रहे हैं तथा लगातार 11 नवंबर से विरोध धरना प्रदर्शन आयोग के समक्ष विभिन्न गेटों पर उपस्थित होकर कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दृष्टिगत वह मंगलवार को आयोग के पास ड्यूटी पर थे तभी देखा कि समय करीब दाेपहर एक बजे आयोग के गेट नंबर दो के सामने नगर निगम के खंभे पर लगा कोचिंग का बोर्ड कुछ अराजक तत्वों ने सरकारी लोहे के मोबाइल बैरियर पर चढ़कर तोड़ दिया। सरकारी मोबाइल बैरियर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इनका यह कृत्य शांतिपूर्वक धरना दे रहे छात्रों को उग्र/ हिंसक होने के लिए दुष्प्रेरण है। संवैधानिक संस्था (लोक सेवा आयोग) के सामने बैठकर, शोर मचाकर उसके कार्यों को भी प्रभावित अर्थात सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया।

यह भी अवगत कराना है कि धारा 163 बीएनएसएस भी लागू है और घटना का वीडियो भी उपलब्ध है। वीडियो देखने से अराजक तत्वों की पहचान अभिषेक शुक्ला और राघवेन्द्र के रूप में हुई। शेष अन्य 10 व्यक्तियों की पहचान अभी शेष है।

विज्ञापन

अराजकता की कोशिश पर 10 उठाए गए

उधर अराजकता की कोशिश पर पुलिस ने मंगलवार को 10 लोगों को हिरासत में भी लिया। उन्हें थाने ले जाकर देर रात तक पूछताछ की जाती रही। आरोप है कि वह अराजकता फैलाकर छात्रों को उकसाने व आंदाेलन को उग्र रूप देने का प्रयास कर रहे थे।

लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपाेर्ट दर्ज की गई है। अराजक तत्वों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें