फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : मार्च में एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी

Fri, 25 Feb 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने एपीएस के पदों पर पिछली भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विज्ञापन जारी किया गया था, सो आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) मार्च में अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को आयोग में ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया। हालांकि अभ्यर्थियों ने दो दिन पहले ज्ञापन देकर आयोग के अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय नहीं मिल सका।

विज्ञापन




आयोग ने एपीएस के पदों पर पिछली भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विज्ञापन जारी किया गया था, सो आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी।



इससे पूर्व वर्ष 2010 में जारी विज्ञापन के तहत एपीएस के पदों पर भर्ती हुई थी। वहीं, आयोग को वर्ष 2016 में एपीएस के तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन मिला था। वर्ष 2017 एवं 2018 के कैलेंडर में भर्ती को शामिल किया गया था, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन





नई भर्ती के इंतजार में तमाम अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं और मांग कर रहे हैं कि एपीएस की नई भर्ती के विज्ञापन में ओवरएज अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया जाए। इसी सिलसिले में अभ्यर्थी शुक्रवार को दीपक कुशवाहा एवं उमेश पांडेय के नेतृत्व में आयोग में ज्ञापन देने पहुंचे।




आयोग के अनु सचिव ने उन्हें बताया कि एपीएस के 270 पदों का अधियाचन मिल चुका है। आगामी 15 से 20 दिनों में शासन से भर्ती नियमावली संशोधित होकर आयोग को भेज दी जाएगी और फिर दस दिनों के भीतर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें